Last Updated: Friday, December 13, 2013, 21:58
.jpg)
नई दिल्ली : सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह द्वारा अमेरिकी सैन्य पुरस्कार स्वीकार करना रक्षा मंत्रालय को रास नहीं आया है और उसने उनसे पूछा कि सरकार से इजाजत लिए बगैर उन्होंने क्यों यह पुरस्कार ग्रहण किया।
सेना प्रमुख को 2-5 दिसंबर को अमेरिका की यात्रा के दौरान छठा शीर्ष अमेरिकी सैन्य सम्मान ‘लेजिन ऑफ मेरिट’ प्रदान किया गया। सू़त्रों ने बताया कि रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि सेना प्रमुख को सम्मान मिल जाने के बाद मीडिया की खबरों से उसे इसकी जानकारी मिली जबकि यात्रा से पहले जो यात्रा कार्यक्रम सौंपा गया था, उसमें इसका कोई जिक्र नहीं था।
सूत्रों के अनुसार इससे नाराज रक्षा मंत्रालय ने सेना प्रमुख से जानना चाहा कि सरकार से इजाजत प्राप्त किए बगैर उन्होंने क्यों यह पुरस्कार स्वीकार किया। रक्षा मंत्रालय की दलील है कि सशस्त्रबल के तीनों अंगों के प्रमुखों को विदेशी सम्मान ग्रहण करने से पहले सरकार से अनुमति लेनी होती है। जब इस संबंध में सेना मुख्यालय से संपर्क किया गया तब उसने कहा कि उसे इस विषय की जानकारी नहीं है। यह सम्मान ग्रहण कर जनरल बिक्रम सिंह भारतीय सेना की महान हस्तियों में शामिल हो गई हैं, जिनमें मार्शल के एम करिप्पा भी आते हैं। (एजेंसी)
First Published: Friday, December 13, 2013, 21:58