Last Updated: Sunday, December 22, 2013, 21:56
ज़ी मीडिया ब्यूरो-दल से बड़ा होता है देश, इसलिए 2014 में Vote for India के लिए वोट करें : मोदी
-सुशासन की राजनीति हमें लानी होगी : मोदी
-बैड गवर्नेंस डाटबिटीज जैसा : मोदी
-हमें स्वराज मिला लेकिन सुराज नहीं मिला : मोदी
-सुराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है : मोदी
-ठान लेने पर परिस्थितियां बदल सकती हैं : मोदी
-सिफारिश के बिना देश में नौकरी नहीं : मोदी
-मोदी ने किया आह्वान, देश के विकास का मंत्र हो 'श्रमेव जयते'
-केंद्र की सरकार में युवाओं के भविष्य के लिए कोई योजना नहीं : मोदी
-बेरोजगारी ने युवाओं को परेशान कर रखा है : मोदी
-देश का नौजवान निराशा के गर्त में है : मोदी
-मोदी टीवी पर नहीं, हिन्दुस्तान के दिल में बसता है : मोदी
-हिन्दुस्तान का हर गरीब VIP है : मोदी
-चाय वाला ही नहीं, देश का हर गरीब अब VIP होने वाला है : मोदी
-हिम्मत है तो स्विस बैंक से कालाधन वापस लाए कांग्रेस : मोदी
-स्विस बैंक से कालाधन वापस आए : मोदी
-कांग्रेस कालेधन के पाप में डूबी है : मोदी
-मुंबई में कांग्रेस ने LBT यानी लूटो-बांटो तकनीक लगा दिया : मोदी
-अल्पसंख्यकों की योजना पर कोई खर्च नहीं : मोदी
-भ्रष्टाचार में डूबे लोग भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं : मोदी
-उतरे चेहरे से भ्रष्टाचार की बात कर रहे कांग्रेस नेता : मोदी
-दिल्ली में कांग्रेस नेता कर रहे हैं भ्रष्टाचार के खिलाफ भाषण : मोदी
-भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी कांग्रेस का बड़ा नेता भ्रष्टाचार को मुद्दा बना रहा है तो अचरज होता है : मोदी
-मोदी ने साधा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना
-नरेंद्र मोदी ने मप्र के विकास लिए शिवराज सरकार की तारीफ की
-विकास के बिना देश के लोगों का कल्याण नहीं : मोदी
-भाजपा विकास की राजनीति जानती है : मोदी
-कांग्रेस ने देश में पानी के लिए राज्यों के बीच लड़ाई करवाई : मोदी
-कांग्रेस ने देश में भाई को भाई से लड़ाया : मोदी
-कांग्रेस पार्टी वोट बैंक की राजनीति में डूबी हुई है : मोदी
-देश मांग रहा है कांग्रेस मुक्त भारत : मोदी
-महाराष्ट्र में एक सीएम आता है, दूसरा उसे भगाने में लगा रहता है : मोदी
-महाराष्ट्र गुजरात का बड़ा भाई है : मोदी
-गुजरात वालों के लिए मुंबई दूसरा घर : मोदी
-महाराष्ट्र से उठेगा परिवर्तन का संकल्प : मोदी
मुंबई : भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी मुंबई के एमएमआरडीए मैदान में चल रही `महागर्जना रैली` को संबोधित कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। मंच पर गोपीनाथ मुंडे, राजीव प्रताप रूडी सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद हैं। इससे पहले मुंबई पहुंचकर मोदी ने अपनी मोम की मूर्ति का अनावरण किया और इसके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।
इस रैली की सबसे खास बात यह है कि इसमें महानगर के 10 हजार चाय बेचने वालों को खास तौर से आमंत्रित किया गया है। मोदी की इस महागर्जना रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। महाराष्ट्र के अलावा आस-पास के राज्यों से भी पार्टी ने लोगों को बुलाया गया है।
आतंकी धमकियों के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने भी मोदी की रैली के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मुम्बई पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह के मुताबिक, नरेंद्र मोदी को मुंबई में सात स्तरीय सुरक्षा प्रदान की गई है। सुरक्षा इंतजाम को ‘अभेद्य’ करार देते हुए सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया कि रैली स्थल उपनगरीय बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स के समीप एमएमआरडीए मैदान और उसके आसपास करीब 3000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
First Published: Sunday, December 22, 2013, 14:06