Last Updated: Friday, February 7, 2014, 23:13
ज़ी मीडिया ब्यूरोलखनऊ : सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने एक बार फिर अपने ताजा विवादित बयान से विवाद खड़ा कर दिया है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देने में मुलायम से चूक हो गई और वे बोल गए कि उत्तर प्रदेश में अच्छी कानून व्यवस्था कैसे हो सकती हैं जहां की जनसंख्या 21 करोड़ से ज्यादा है।
मुलायम से यहां प्रेस कांफ्रेंस में जब उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘उत्तर प्रदेश की तुलना दिल्ली से मत कीजिए। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय राजधानी से दस गुना बड़ा है। लेकिन उत्तर प्रदेश की तुलना में दिल्ली में दस गुना अधिक अपराध हैं।’
सपा नेता ने कहा, ‘21 करोड़ से अधिक की आबादी के साथ आप राज्य में बेहतर कानून व्यवस्था की उम्मीद कैसे कर सकते हैं।’ उनका बयान ऐसे समय में आया है जब राज्य सरकार पर मुजफ्फरनगर दंगों और उनके बाद के हालात को संभालने में नाकाम रहने के आरोप लग रहे हैं। सरकार ने 5 फरवरी को राज्यसभा में जानकारी दी थी कि उत्तर प्रदेश में 2013 में 247 सांप्रदायिक हिंसा से जुड़ी घटनाएं हुईं जिनमें 77 लोगों की जान चली गयी। (एजेंसी इनपुट के साथ)
First Published: Friday, February 7, 2014, 23:13