यशवंत सिन्हा गिरफ्तार, 14 दिनों के लिए भेजे गए जेल

यशवंत सिन्हा गिरफ्तार, 14 दिनों के लिए भेजे गए जेल

यशवंत सिन्हा गिरफ्तार, 14 दिनों के लिए भेजे गए जेलरांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा को झारखंड के हजारीबाग शहर में एक विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया और जमानती मुचलका भरने से इनकार करने पर उन्हें मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हजारीबाग में एक न्यायालय ने सिन्हा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, क्योंकि उन्होंने जमानती मुचलका भरने से इंकार कर दिया।

सिन्हा को सोमवार रात उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब उन्होंने हजारीबाग में राज्य विद्युत मंडल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विद्युत मंडल के महाप्रबंधक धनेश झा को बंधक बना लिया।

खबर पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सिन्हा और अन्य प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें मंगलवार को एक न्यायालय में पेश किया गया, जिसने सिन्हा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, क्योंकि उन्होंने जमानती मुचलका भरने से इंकार कर दिया।

(एजेंसी)




First Published: Tuesday, June 3, 2014, 15:24

comments powered by Disqus