चीन का चंद्रयान `चांग-3` ने चंद्रमा की सतह पर छोड़ा निशान

चीन का चंद्रयान `चांग-3` ने चंद्रमा की सतह पर छोड़ा निशान

चीन का चंद्रयान `चांग-3` ने चंद्रमा की सतह पर छोड़ा निशानबीजिंग : चीन के पहले चंद्र मिशन से जुड़ा रोवर आज लैंडर से सफलतापूर्वक अलग हो गया और चंद्रमा की सतह पर गहरा निशान छोड़ दिया। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी, ‘चीन का पहला मून रोवर ‘यूतू’ अथवा ‘जेड रैबिट’ आज सुबह लैंडर से अलग हो गया। छह पहियों वाला रोवर स्थानीय समयानुसार 4:35 बजे चंद्रमा की सतह को छू गया।’

इसने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया को लैंडर पर लगे कैमरे के जरिए रिकॉर्ड किया गया। अलग होने के बाद रोवर और लैंडर पर लगे कैमरों ने एक दूसरे की तस्वीरें लीं तथा वैज्ञानिक अन्वेषण शुरू कर दिया। इस रोवर को करीब दो सप्ताह पहले लांग मार्च-3बी कैरियर रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित किया गया था। (एजेंसी)

First Published: Sunday, December 15, 2013, 16:14

comments powered by Disqus