Last Updated: Monday, December 16, 2013, 12:25

बीजिंग : कम्युनिस्ट देश चीन ने महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम में बड़ी सफलता हासिल कर ली है और पिछले 40 साल में पहली बार विश्व के पहले चंद्र अभियान में चंद्रयान की लैंडिंग के एक दिन बाद लूनार रोवर ने तस्वीरें भेजना शुरू कर दिया है।
द यूतु कल लैंडर से अलग होने के बाद 140 किलोग्राम वजनी छह पहियों वाले रोवर ने शनिवार को तड़के चार बजकर 35 मिनट पर चंद्रमा की सतह को छुआ और उसने चंद्रमा की कम ठोस मिट्टी पर अपने निशान छोड़ दिए । सरकारी शिन्हुवा संवाद समिति ने यह जानकारी दी है। कल बीजिंग समय के अनुसार रात्रि करीब 11 बजकर 42 मिनट पर यूतु जेड रैबिट लैंडर से अलग होकर उत्तर की ओर नौ मीटर तक बढ़ा।
इस प्रक्रिया को लैंडर पर लगे कैमरों ने रिकार्ड किया और इन तस्वीरों को पृथ्वी पर भेजा। एक दूसरे से अलग होने के बाद रोवर और लैंडर ने एक दूसरे की तस्वीरें ली और अपने अपने वैज्ञानिक अभियान शुरू कर दिए। चीन द्वारा डिजाइन किए गए सघन अंतरिक्ष नेटवर्क के जरिए भेजी गयी इन रंगीन तस्वीरों में यूतु पर चीनी राष्ट्रीय ध्वज लहराता दिख रहा है। यह पहला मौका है कि धरती से बाहर चीनी राष्ट्रध्वज की तस्वीर ली गयी है।
जैसे ही बीजिंग एयरोस्पेस कंट्रोल सेंटर में मानिटर स्क्रीन पर इस ध्वज की फोटो आयी , चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग , प्रधानमंत्री ली क्विंग और दर्जनों अन्य बड़े नेताओं ने तालियां बजायी। (एजेंसी)
First Published: Monday, December 16, 2013, 12:25