ध्रुव अनुसंधान के लिए नया आइसब्रेकर बनाएगा चीन

ध्रुव अनुसंधान के लिए नया आइसब्रेकर बनाएगा चीन

बीजिंग : चीन ने अपने महत्वाकांक्षी ध्रुव अभियानों के लिए एक नया आइसब्रेकर तैयार करने की योजना बनाई है। चीन एक रूसी पोत से 52 यात्रियों को बचाने के बाद अंटार्कटिका में फंसे पोत को निकालने के प्रयास में अभी लगा है।

स्टेट ओशनिक एडमिनिस्ट्रेशंस चाइनीज आर्कटिक एंड अंटार्कटिक एडमिनिस्ट्रेशन के निदेशक कू तांगझू ने कहा, नया आइसब्रेकर छोटा होगा और ब्लेड से युक्त होगा जिससे वह 1.5 मीटर तक के मोटे बर्फ को तोड़ने में सक्षम होगा। उन्होंने कहा कि आधिकारिक मंजूरी मिलने के बाद पोत के लिए डिजाइन की प्रक्रिया चल रही है। (एजेंसी)

First Published: Monday, January 6, 2014, 11:30

comments powered by Disqus