Last Updated: Wednesday, November 27, 2013, 15:25

बीजिंग: चीन अगले माह चांद पर अपना पहला मानव रहित यान भेजेगा। स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ साइंस, टेक्नोलोजी एंड इंडस्ट्री फॉर नेशनल डिफेंस के प्रवक्ता वू झीचियान ने कहा कि चीन चांगइ-3 चंद्रयान भेजने वाला है। चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने झीचियान के हवाले से बताया कि अगर सभी चीजें दुरूस्त रहीं तो चंद्रयान मध्य दिसंबर में चांद पर उतरेगा।
चांगइ-3 में एक लैंडर और एक मून रोवर है। यह पहला मौका होगा जब चीन का कोई अंतरिक्षयान किसी आकाशीय पिंड की सतह पर सुव्यवस्थित ढंग से उतरेगा। मून रोवर का नाम ‘यूतू’ या पन्ने का खरगोश रखा गया है। नामकरण के लिए दुनिया भर के चीनियों का ऑनलाइन सर्वेक्षण कराया गया था।
चीनी लोककथा में यूतू चांगइ का पालतू खरगोश है। चंद्र देवी के रूप में चीन में चांगइ की हजारों साल से पूजा की जाती रही है। चांगइ-3 चीन के चंद्र कार्यक्रम का दूसरा चरण है। इससे पहले उसने 2007 में चांगइ-1 और 2010 में चांगइ-2 कार्यक्रम चलाया था। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, November 27, 2013, 15:25