Last Updated: Monday, January 27, 2014, 21:11
बीजिंग : चीन के वैज्ञानिक चंद्र मिशन पर भेजे गए लुनर रोवर की मरम्मत करने में सक्षम नहीं हो सकते हैं। इसे चीन के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के लिए झटका माना जा रहा है।
चीन के एक समाचार पत्र के अनुसार लुनार रोवर से कंट्रोल रूम को भेजी गई ‘रिपोर्ट’ में कहा गया है, ‘‘विशेषज्ञ निरंतर काम कर रहे हैं। इसके बावजूद शायद इसे दुरूस्त करने में सफलता नहीं मिले।’’ इसमें कहा गया, ‘‘अगर तय कार्यक्रम से पहले इसे रोक दिया जाता है तो भी कोई डरने की बात नहीं है। इस स्थिति में भी विशेषज्ञों के लिए बहुत कीमती सूचना और अनुभव उपलब्ध कराया जा चुका है।’’ (एजेंसी)
First Published: Monday, January 27, 2014, 21:10