Last Updated: Monday, February 24, 2014, 00:37
वाशिंगटन : मंगल ग्रह पर स्थापित किया गया नासा का `मार्स रोवर क्युरोसिटी` अब पीछे की तरफ गति कर रहा है। ऐसा वह अपने पहियों की सुरक्षा के लिए कर रहा है। नासा ने कहा कि रोवर को उल्टी दिशा में 100.3 मीटर पीछे लाया गया है। तीन महीनों में पहली बार रोवर ने तेज गति से एक ही दिन में इतनी दूरी तय की है।
मंगल की सतह की जांच और शोध में यह पता चला है कि रोवर नुकीले चट्टानों वाली सतह पर गति कर रहा है, इसलिए इसके पहियों को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए रोवर के संचालनकर्ता इसे पीछे की तरफ चला रहे हैं।
वैज्ञानिक जल्द से जल्द पहाड़ की तलहटी तक पहुंकर वहां के वातावरण के बारे में पता लगाना चाहते हैं, ताकि यह पता चल सके कि वहां का वातावरण माइक्रोबायल जीवन और सबूतों को संरक्षित रखने में सहायक है या नहीं।
मार्स रोवर क्युरोसिटी के परियोजना प्रबंधक जिम एरिकसन ने एक बयान में कहा, "हम पीछे हटना चाहते थे, क्योंकि यह हमारी योजना का हिस्सा था। आगे की राह और भी चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरी होगी।" (एजेंसी)
First Published: Monday, February 24, 2014, 00:37