भारतीय भूभाग के एशिया के साथ टकराने के बाद हुआ एवरेस्ट का जन्म

भारतीय भूभाग के एशिया के साथ टकराने के बाद हुआ एवरेस्ट का जन्म

लंदन : वैज्ञानिकों का कहना है कि दुनिया की सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट की उत्पत्ति शायद भारतीय भूभाग के एशियाई क्षेत्र से टकराने के बाद हुई थी। शोधकर्ताओं ने कहा कि दोनों भूभागों के बीच अप्रत्याशित रूप से हुई टक्कर के कारण हिमालयी क्षेत्र अस्तित्व में आया और फिर इस क्षेत्र की उंचाई में विस्तार हुआ।

एक साइंस जर्नल के अनुसार यह पर्वतीय क्षेत्र दुनिया की 100 उंची चोटियों का स्थल है। इनमें एवरेस्ट भी शामिल है। यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न के लुईस मोरेसी ने कहा कि वस्तुकला के लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या यही है कि हिमालय और भारत कैसे यूरेशिया से टकराए। मोरेस और उनके सहयोगियों ने एक कंप्यूटर मॉडल विकसित किया है जो यह बताएगा कि जब महाद्वीपों के बीच टक्कर हुई तो क्या हुआ। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, March 26, 2014, 18:40

comments powered by Disqus