गूगल का डूडल भी पिचकारी से रंग बरसा रहा है

गूगल का डूडल भी पिचकारी से रंग बरसा रहा है

गूगल का डूडल भी पिचकारी से रंग बरसा रहा हैज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली: पूरा देश होली की मस्ती में झूम रहा है। ऐसे में गूगल भला इससे अछूता कैसे रह सकता था। गूगल ने भी होली खेली गूगल पर डूडल बनाकर। गूगल भी एक शानदार रंग-बिरंगे डूडल के साथ होली मना रहा है। सोमवार को गूगल इंडिया के होमपेज पर होली का खास डूडल दिखा। गूगल का यह रंगीन डूडल अपने पिचकारी से रंग उडेलता दिख रहा है।

गूगल के इस डूडल में एक पिचकारी गूगल लोगों पर रंग डाल रही है। गूगल का सफेद लोगो नीले, गुलाबी, पीले और हरे रंगों के बीच नज़र आ रहा है। गूगल के इस डूडल पर `Holi: festival of colors` और हिन्दी पन्नों पर `होली: रंगों का त्योहार` लिखा नज़र आ रहा है। हालांकि गूगल के हालिया डूडल्स की तरह इसमें न तो कोई ऐनिमेशन है और न ही कोई विडियो। गूगल इंडिया ने चौथी बार होली पर डूडल बनाया है। इससे पहले होली डूडल वर्ष 2001, 2010 और 2011 में नज़र आ चुके हैं।

गौर हो खास छुट्टियों, वर्षगांठ और प्रसिद्ध कलाकारों, अग्रदूतों, और वैज्ञानिकों के जीवन का जश्न मनाने के लिए गूगल अपने लोगो में सहज परिवर्तन करता है जिसे हम डूडल कहते है। यह गूगल के होमपेज पर नजारा आता है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

First Published: Monday, March 17, 2014, 11:00

comments powered by Disqus