Last Updated: Tuesday, December 17, 2013, 09:47

नई दिल्ली : भारत उन चार प्रमुख देशों में शामिल है, जहां गेमर्स को 2013 के दौरान सबसे ज्यादा साइबर हमले झेलने पड़े। सुरक्षा समाधान प्रदाता कैस्परस्काई लैब ने आज यह जानकारी दी।
भारत में गेमर्स पर इस दौरान 2.07 साइबर हमलों के प्रयास हुए। उसके बाद रूस, वियतनाम व चीन का नंबर आता है। इन साइबर हमलों की संख्या कई लाख में जा सकती है, क्योंकि क्रिसमस पर लोगों को उपहार में गेम्स मिलने की उम्मीद है। कैस्परस्काई के विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि लोकप्रिय गेमिंग प्लेटफार्म मसलन प्लेस्टेशन व एक्सबॉक्स के नए संस्करणों की वजह से यह आशंका और बढ़ गई है।
प्लेस्टेशन 4 भारत में 18 दिसंबर को पेश किया जा रहा है। हालांकि एक्सबाक्स वन यहां कब आएगा अभी इसकी घोषणा नहीं हुई है। कंपनी ने गेमिंग केंद्रित 46 लाख मालवेयर टुकड़ों की पहचान की है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, December 17, 2013, 09:47