`भारत,पाक के बीच परमाणु युद्ध हुआ तो 2 अरब लोगों को खतरा`

`भारत,पाक के बीच परमाणु युद्ध हुआ तो 2 अरब लोगों को खतरा`

`भारत,पाक के बीच परमाणु युद्ध हुआ तो 2 अरब लोगों को खतरा`वाशिंगटन : भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध से वैश्विक अकाल पड़ेगा जिससे विश्व की जनसंख्या का एक चौथाई हिस्सा यानि दो अरब से अधिक लोगों की मौत हो सकती है और मानव सभ्यता का अंत हो सकता है। एक अध्ययन ने मंगवार को इस संबंध में चेतावनी दी है।

इंटरनेशनल फीजिशियंस फार द प्रिवेंशन ऑफ न्यूक्लियर वार (आईपीपीएनडब्ल्यू) की सह अध्यक्ष इरा हेलफांद ने कहा, ‘‘ मौजूदा शस्त्रागार के केवल एक अंश का प्रयोग करके परमाणु युद्ध करने से वैश्विक स्तर पर उससे भी कहीं अधिक संख्या में लोगों की मौत होगी जो हमने पहले सोचा था।’’

इससे पहले 2012 में किए गए अध्ययन में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आईपीपीएनडब्ल्यू और फिजिशियंस फार सोशल रिस्पांसिबिलिटी ने कहा था कि परमाणु हमले से पैदा अकाल के कारण एक अरब से अधिक लोगों की मौत हो सकती है।

‘परमाणु अकाल:दो अरब लोगों को खतरा?’’ नामक यह नया अध्ययन उन पर्यावरण वैज्ञानिकों द्वारा प्रकाशित अनुसंधान पर आधारित है जिन्होंने पृथ्वी के वातावरण और अन्य पारिस्थितिक तंत्र पर परमाणु विस्फोटों के प्रभाव का मूल्यांकन किया है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, December 10, 2013, 17:20

comments powered by Disqus