`अफ्रीका में विकास पर इंटरनेट का व्यापक असर`

`अफ्रीका में विकास पर इंटरनेट का व्यापक असर`

`अफ्रीका में विकास पर इंटरनेट का व्यापक असर`बैंकाक : अफ्रीका महादेश में इंटरनेट का उपयोग बढ़ता जा रहा है और इसका उसके विकास पर भी असर देखा जा रहा है। यही नहीं एक वैश्विक परामर्श कंपनी की नई रिपोर्ट के मुताबिक 2025 तक यह महादेश के सकल घरेलू उत्पादन (जीडीपी) में 300 अरब डॉलर की वृद्धि कर सकता है।

रिपोर्ट `लायंस गो डिजिटल : द इंटरनेट ट्रांसफोर्मेटिव पोटेंशियल इन अफ्रीका` में महादेश की उन 14 अर्थव्यवस्थाओं में इंटरनेट के विकास का सर्वेक्षण किया गया, जो अफ्रीका महादेश की जीडीपी में 90 फीसदी योगदान करते हैं। ये अर्थव्यवस्थाएं हैं : अंगोला, अल्जीरिया, कैमरून, कोट डि आइवरी, इथियोपिया, मिस्र, घाना, केन्या, मोजांबिक, मोरक्को, नाइजीरिया, सेनेगल, दक्षिण अफ्रीका और तंजानिया।

रिपोर्ट के मुताबिक महादेश की एक अरब की आबादी में से 16 फीसदी ही इंटरनेट पर मौजूद हैं-16.7 करोड़ लोग इंटरनेट का उपयोग करते हैं और इनमें से 5.2 करोड़ फेसबुक का उपयोग करते हैं। लेकिन मोबाइल फोन के प्रसार के कारण ऐसे लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। खुद मोबाइल फोन ने भी लोगों को एक दूसरे से जोड़कर अफ्रीका पर जबरदस्त सकारात्मक असर डाला है।

रिपोर्ट यहां जारी आईटीयू वर्ल्ड टेलीकॉम 2013 में जारी की गई। इसमें कहा गया है कि आने वाले दशक में इंटरनेट की भूमिका और भी व्यापक हो जाएगी। (एजेंसी)

First Published: Friday, November 22, 2013, 23:52

comments powered by Disqus