Last Updated: Friday, October 18, 2013, 20:11
नई दिल्ली : लोगों को शनिवार (19 अक्टूबर) को तड़के चंद्र ग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा। यह इस साल के तीन चंद्र ग्रहणों में अंतिम है। यह चंद्र ग्रहण सुबह तीन बजकर 20 मिनट और 38 सेकंड से शुरू होकर सुबह सात बजकर 19 मिनट और 49 सेकंड तक रहेगा।
यह ग्रहण शनिवार सुबह पांच बजकर 20 मिनट और 17 सेकंड पर अपने चरम पर होगा। ‘स्पेस’ के प्रमुख सीबी देवगन ने कहा कि इस ग्रहण को पूरे देश में देखा जा सकता है।
यह इस साल के तीन चंद्र ग्रहणों में अंतिम है। इससे पहले 25 अप्रैल को आंशिक और 25 मई को पूर्ण चंद्र ग्रहण हुआ था। ये दोनों ग्रहण देश में दिखाई नहीं पड़े थे। (एजेंसी)
First Published: Friday, October 18, 2013, 20:11