Last Updated: Friday, April 18, 2014, 11:46
ज़ी मीडिया ब्यूरोवाशिंगटन : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक बहुत महत्वपूर्ण खोज की है। नासा के वैज्ञानिकों ने हमारी आकाशगंगा में पृथ्वी से मिलती-जुलते एक ग्रह को खोज निकाला है। इस पथरीले ग्रह को केप्लर 186एफ नाम दिया गया है। यह ग्रह आकार में पृथ्वी जैसा है और इसमें जल संग्रहण की क्षमता है जो कि किसी प्रकार के जीवन के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
केप्लर 186एफ की पृथ्वी से दूरी करीब 500 प्रकाश वर्ष है। इसे केप्लर टेलिस्कोप से खोजा गया। केप्लर अब तक 1000 नए ग्रहों को खोज चुका है।
नासा की वैज्ञानिक एलिजा क्विटंना का कहना है कि यह ग्रह `गोल्डिलॉक्स जोन` में है और इस पर तरल जल की उपस्थिति हो सकती है। जबकि इसके विपरीत प्रोफेसर सारा सीगर का कहना है कि ग्रह पर जल की संभावना वहां पर जीवन होने का समर्थन नहीं करती।
First Published: Friday, April 18, 2014, 11:46