Last Updated: Wednesday, May 14, 2014, 13:20

मॉस्को: रूस के पश्चिम के साथ खटास भरे संबंध और यूक्रेन संकट के बीच सोयूज कैप्सूल से एक रूसी और एक अमेरिकी सहित तीन अंतरिक्षयात्री आज सुरक्षित तरीके से पृथ्वी पर वापस आ गए।
वापस आने वाले अंतरिक्षयात्रियों में जापान के कोइची वकाटा भी हैं, जो आईएसएस अंतरिक्ष मिशन में पहले जापानी कमांडर हैं। उनके साथ ही नासा के अंतरिक्ष यात्री रिक मस्ट्राचिओ और रूसी अंतरिक्षयात्री मिखाइल ट्यूरिन भी थे। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर करीब छह महीने से ज्यादा समय गुजारने के बाद वे कजाक केंद्र में उतरे।
मध्य मार्च में क्रीमिया को लेकर मॉस्को के कदम के बाद रूस का पश्चिम के साथ संबंध काफी खराब हुआ है लेकिन उस सबके बीच यह अभियान हुआ । अप्रैल में नासा ने यूक्रेन को लेकर मॉस्को की नीति के कारण रूस से अंतरिक्ष सहयोग घटाने की घोषणा की थी ,लेकिन उससे अंतरिक्ष स्टेशन का काम प्रभावित नहीं होगा। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, May 14, 2014, 13:20