धोनी की वापसी से भारत की संभावना बढ़ी: गावस्कर

धोनी की वापसी से भारत की संभावना बढ़ी: गावस्कर

धोनी की वापसी से भारत की संभावना बढ़ी: गावस्कर नई दिल्ली : पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने बांग्लादेश में चल रहे विश्व टी20 में भारत को खिताब का प्रबल दावेदार करार दिया और कहा कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वापसी से टीम की संभावना बढ़ गयी है। धोनी चोट के कारण एशिया कप में नहीं खेल पाये थे और गावस्कर ने कहा कि धोनी की वापसी से टीम का भाग्य बदलेगा जो गुरुवार को अपने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी।

गावस्कर ने कहा कि धोनी की वापसी से बदलाव होगा। युवराज और रैना की भी वापसी हुई है। एशिया कप के बाद भारत के लिये यह अच्छी स्थिति है। उन्होंने कहा कि जीत के साथ शुरूआत करना बहुत महत्वपूर्ण है। भारत मौत के ग्रुप में है और इसलिए कल की जीत टीम का मनोबल बढ़ाएगी।

गावस्कर ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ तीन स्पिनर और दो नयी गेंद के गेंदबाज अच्छा समन्वय होगा। अनुभव की जरूरत है और स्टुअर्ट बिन्नी को बाहर रहना होगा। अमित मिश्रा एशिया कप के बाद आत्मविश्वास से भरा है। लेग स्पिनर पर रन बनाना आसान नहीं होता। वह अंतर पैदा करेगा और मैच जीत सकता है। (एजेंसी)

First Published: Friday, March 21, 2014, 09:18

comments powered by Disqus