जमैका का चार गुणा 200 मीटर में विश्व रिकॉर्ड

जमैका का चार गुणा 200 मीटर में विश्व रिकॉर्ड

नासाउ (बहमास) : जमैका के निकेल असमीडे, वारेन वीयर, जर्मेन ब्राउन और योहान ब्लैक ने शनिवार को आईएएएफ विश्व रिले एथलेटिक्स में चार गुणा 200 मीटर में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। जमैका की टीम ने एक मिनट 18.63 सेकेंड का समय निकाला और अमेरिका का 1994 में बनाया गया रिकॉर्ड 0.05 सेकेंड के अंतर से तोड़ा। सेंट कीट्स एंड नेविस ने एक मिनट 20.51 सेकेंड के साथ रजत जबकि फ्रांस को कांस्य पदक मिला। फ्रांस ने एक मिनट 20.66 सेकेंड के साथ नया यूरोपीय रिकॉर्ड बनाया। अमेरिका पहले तीसरे स्थान पर था लेकिन बाद में उसे अयोग्य घोषित कर दिया गया। (एजेंसी)

First Published: Sunday, May 25, 2014, 13:31

comments powered by Disqus