धोनी वनडे में 200 शिकार करने वाले पहले विकेटकीपर कप्तान बने

धोनी वनडे में 200 शिकार करने वाले पहले विकेटकीपर कप्तान बने

धोनी वनडे में 200 शिकार करने वाले पहले विकेटकीपर कप्तान बनेहैमिल्टन : भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में दो कैच और एक स्टंपिंग के साथ अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में 200 शिकार करने वाले पहले विकेटकीपर कप्तान बने।

कप्तान के रूप में धोनी के नाम अब 156 मैचों में 142 कैच और 59 स्टंपिंग के साथ 201 शिकार दर्ज हैं। धोनी ने अपने करियर में 240 मैचों में 224 कैच और 80 स्टंपिंग के साथ कुल 304 शिकार बनाए हैं।

भारत की 15 रन की हार के दौरान धोनी ने 56 रन की पारी खेली जो उनका वनडे क्रिकेट में 52वां और कप्तान के रूप में 38वां अर्धशतक है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, January 23, 2014, 00:05

comments powered by Disqus