Last Updated: Sunday, May 11, 2014, 17:06

मुंबई : चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियंस पर चार विकेट से मिली जीत में फिनिशर की भूमिका निभाई लेकिन श्रेय ड्वेन स्मिथ को दिया। स्मिथ ने 51 गेंद में 57 रन बनाये। धोनी ने कहा, स्मिथ ने काफी संयम से बल्लेबाजी की और ढीली गेंदों का इंतजार किया। उन्होंने कहा, बल्लेबाजी के लिये यह उम्दा पिच थी लेकिन गेंद जल्दी रूक रही थी। ओस के कारण चेन्नई का काम आसान हो गया। मुंबई विकेट को ठीक से भांप नहीं सका और सिर्फ स्पिनर को उतारा।
(एजेंसी)
First Published: Sunday, May 11, 2014, 17:06