Last Updated: Friday, June 6, 2014, 13:59

लंदन : इंग्लैंड के मिडफील्डर फ्रेंक लैंपार्ड ने विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबाल को अलविदा कहने का फैसला किया है। चेलसी में उनके पूर्व मैनेजर जोस मोरिन्हो ने यह जानकारी दी।
लैंपार्ड ने पिछले सत्र के आखिर में चेलसी को छोड़ा था। वह क्लब स्तर पर खेलते रहेंगे लेकिन मोरिन्हो का मानना है कि अब उनके अंतरराष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास लेने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके किसी खिलाड़ी के लिये खेल को अलविदा कहने का सही समय विश्व कप है। मैने उससे कहा है कि विश्व कप से आगे मत खेलना। खेल से विदा लेने का यह सही पल है।
यह पूछने पर कि क्या लैंपार्ड ने उनका सुझाव मान लिया, उन्होंने कहा कि, हां। 110 मैच खेलकर विदा लेना बड़ी उपलब्धी है। वह कोई गोलकीपर नहीं है जो 40 साल की उम्र तक खेलता रहे। (एजेंसी)
First Published: Friday, June 6, 2014, 13:59