पेरिस मास्टर्स : नडाल को हरा फेरर फाइनल में पहुंचे

पेरिस मास्टर्स : नडाल को हरा फेरर फाइनल में पहुंचे

पेरिस मास्टर्स : नडाल को हरा फेरर फाइनल में पहुंचेपेरिस : पिछली बार के विजेता डेविड फेरर ने शनिवार को दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रॉफेल नडाल को 6-3,7-5 से हराकर पेरिस मास्टर्स प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल में फेरर का मुकाबला सर्बिया के नोवाक जोकोविक से होगा।

फेरर के खिलाफ नडाल सहज नजर नहीं आ रहे थे। इसके विपरीत फेरर ने काफी अक्रामक खेल का प्रदर्शन किया।

उन्होंने शुरू में ही नडाल की सर्विस तोड़ दी और पहले सेट पर अपना अधिकार कर लिया। फेरर ने कहा कि पेरिस मास्टर्स के फाइनल में एक बार फिर पहुंच कर बहुत खुशी हुई है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, November 3, 2013, 15:52

comments powered by Disqus