Last Updated: Monday, December 16, 2013, 10:35

नई दिल्ली : फ्रांस को हराकर लगातार दूसरा खिताब जीतने वाली जर्मनी के क्रिस्टोफर रूर ने हीरो जूनियर हाकी विश्व कप में टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता। रूर ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक नौ गोल किये हैं। उन्हें फाइनल मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ के अध्यक्ष लिएंड्रो नेग्रे ने यह पुरस्कार प्रदान किया। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गोल का पुरस्कार फ्रांस के जीन लौरेंट कीफर को मिला। फ्रांस के ही एडगर रेनाड ने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार हासिल किया। (एजेंसी)
First Published: Monday, December 16, 2013, 10:35