Last Updated: Tuesday, February 4, 2014, 17:19

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व टेस्ट क्रिकेटर मोहम्मद इलियास को मुख्य चयनकर्ता के पद से हटाकर पूर्व कप्तान आमिर सोहेल को नियुक्त किया है। इलियास को मुख्य चयनकर्ता के पद का नियुक्ति पत्र और पिछले महीने 235000 रुपए तनख्वाह भी दी गई थी। उन्हें कल पता चला कि उन्हें पद से हटाकर सोहेल को नया मुख्य चयनकर्ता बनाया गया है।
एक सूत्र ने कहा,‘संचालन बोर्ड ने मुख्य चयनकर्ता के तौर पर सोहेल की नियुक्ति का समर्थन किया। इलियास अब महिला और अंडर-19 टीम के चयनकर्ता होंगे।’ सोहेल 2002 और 2003 में मुख्य चयनकर्ता रह चुके हैं। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, February 4, 2014, 17:19