Last Updated: Saturday, November 2, 2013, 21:44
ज़ी मीडिया ब्यूरो LIVE SCORECARD» | LIVE COMMENTARY» बेंगलुरू : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखला के सातवें मैच में रोहित शर्मा ने शनिवार को शानदार दोहरा शतक बनाया। रोहित ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 200 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रोहित ने 209 रन बनाए। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 383 रन बनाए हैं।
रोहित शर्मा ने 209 रन की आतिशी पारी खेली। ऱोहित ने वनडे में एक पारी में सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उन्होंने अपनी इस पारी में 16 छक्के जड़े और 12 चौके लगाए। रोहित ने 209 रन 158 गेंदों में बनाए।
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी शानदार बल्लेबाजी की। धोनी ने 38 गेंदों में 62 रन बनाए और अंतिम गेंद पर रन आउट हो गए। जबकि शिखर धवन ने 60 रन और सुरेश रैना ने 28 रनों की पारी खेली। विराट कोहली आज दुर्भाग्यवश शून्य रन पर रनआउट हो गए। युवराज सिंह ने 12 रन बनाए।
First Published: Saturday, November 2, 2013, 17:54