Last Updated: Monday, May 19, 2014, 19:35
नई दिल्ली : भारतीय रिकर्व तीरंदाजों ने कोलंबिया के मेडलिन में आज दूसरे विश्व कप में एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। भारत की रिकर्व बी टीम फाइनल में कोरिया से हार गयी। इस टीम में अतनु दास, थुपुवोयी और संजय बोरो शामिल हैं। अतनु दास और बोम्बायला देवी लेशराम ने मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दो पदक जीतने के लिये देश के तीरंदाजों को बधाई दी।
(एजेंसी)
First Published: Monday, May 19, 2014, 19:35