Last Updated: Friday, November 29, 2013, 16:32
नई दिल्ली : भारतीय भारोत्तोलकों ने मलेशिया के पेनांग में चल रही राष्ट्रमंडल युवा, जूनियर और सीनियर चैम्पियनशिप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 102 पदक के साथ आज पदकों का शतक पूरा किया जिसमें 53 स्वर्ण पदक भी शामिल हैं। भारत ने सबसे अधिक पदक युवा वर्ग के लड़कों की स्पर्धा में जीते हैं। भारत ने इस स्पर्धा में 16 स्वर्ण सहित 24 पदक हासिल किए। युवा वर्ग की लड़कियों की स्पर्धा में भारत ने 12 स्वर्ण सहित 21 पदक हासिल किए हैं। सीनियर पुरूषों और महिलाओं ने अब तक कुल 21 पदक जीते हैं जिसमें नौ स्वर्ण पदक शामिल हैं। (एजेंसी)
First Published: Friday, November 29, 2013, 16:32