Last Updated: Monday, April 28, 2014, 11:13
ग्लासगो : भारतीय महिला हाकी टीम चैम्पियंस चैलेंज वन के अपने पहले मैच में कोरिया से 4-2 से हार गई। भारतीय टीम ने 12वें मिनट में वंदना कटारिया के गोल के दम पर खाता खोला। कोरिया ने हालांकि तीन मिनट बाद ही बराबरी का गोल दाग दिया। कोरिया ने 24वें और 25वें मिनट में गोल करके बढत 3-1 की कर दी।
भारतीय टीम ने दूसरे हाफ में लगातार हमले बोले लेकिन कोरिया को 42वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल करने से नहीं रोक सकी। भारत के लिये दूसरा गोल 69वें मिनट में पूनम रानी ने किया। भारत का सामना कल मेजबान स्काटलैंड से होगा। (एजेंसी)
First Published: Monday, April 28, 2014, 11:13