ज़ी मीडिया ब्यूरोबेंगलूर : हरफनमौला युवराज सिंह को आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर ने रिकॉर्ड 14 करोड़ रूपये में खरीदा जबकि दिनेश कार्तिक पर दिल्ली डेयरडेविल्स ने 12 करोड़ 50 लाख रूपये खर्च किये। युवराज और कार्तिक चूंकि भारतीय टीम के नियमित सदस्य भी नहीं हैं लिहाजा उन पर रिकॉर्ड बोली लगाना हैरानी का सबब रहा। उन्होंने 11.04 करोड़ रूपये की बोली का रिकॉर्ड तोड़ दिया जो 2011 में गौतम गंभीर पर लगाई गई थी।
इंग्लैंड के विवादास्पद बल्लेबाज केविन पीटरसन को नौ करोड़ रूपये में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा जो पिछले सत्र भी इसी टीम के लिये खेले थे। न्यूजीलैंड के हरफनमौला कोरे एंडरसन को मुंबई इंडियंस ने साढे चार करोड़ रूपये में खरीदा। नीलामी से पहले लग रहा था कि वह सबसे महंगे बिक सकते हैं लेकिन ऐसा हुआ नहीं। एंडरसन ने सबसे तेज वनडे शतक का शाहिद अफरीदी का 1996 में बनाया रिकॉर्ड तोड़कर 36 गेंद में सैकड़ा जड़ा।
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल जानसन (किंग्स इलेवन पंजाब, 6.5 करोड़), हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल (छह करोड़, किंग्स इलेवन पंजाब), भारतीय सलामी बल्लेबाज मुरली विजय (पांच करोड़, दिल्ली डेयरडेविल्स), दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला जैक कैलिस (5.5 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स), राबिन उथप्पा (पांच करोड़, केकेआर), वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ (4.5 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स), अमित मिश्रा (4.25 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद) और आरोन फिंच (चार करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद) महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों में शामिल थे।
आईपीएल अध्यक्ष रंजीब बिस्वाल ने नीलामी शुरू होने से पहले कहा, यह बड़ा आयोजन है और हर सत्र में आईपीएल भव्य होता जा रहा है। सातवां सत्र भी अधिक रोमांचक और भव्य होगा। नीलामी के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब की सह मालिक अभिनेत्री प्रीति जिंटा, कोलकाता नाइट राइडर्स की सह मालिक जूही चावला, आरसीबी के विजय माल्या, मुंबई इंडियंस की नीता अंबानी, क्रिकेटर राहुल द्रविड़ (राजस्थान रायल्स), अनिल कुंबले (मुंबई इंडियंस), वीवीएस लक्ष्मण (सनराइजर्स हैदराबाद) मौजूद थे।
श्रीलंका के पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान रोस टेलर, ऑस्ट्रेलिया के टी20 विशेषज्ञ कैमरून व्हाइट, वेस्टइंडीज के मलरेन सैमुअल्स, तेज गेंदबाज डेनियल क्रिस्टियन और इंग्लैंड के बल्लेबाज इयान बेल को किसी ने नहीं खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर मैथ्यू वेड, बल्लेबाज डेविड हसी और तेज गेंदबाज ब्रेट ली भी नहीं बिके। इन खिलाड़ियों पर कल फिर बोली लगेगी।
खराब फॉर्म के कारण वनडे टीम से बाहर युवराज का इतना महंगा बिकना हैरानी का सबब रहा। कैंसर से जंग जीतकर वापसी करने वाले इस बेहतरीन हरफनमौला को हालांकि बांग्लादेश में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चुना गया है।
आरसीबी के मालिक विजय माल्या ने कहा, उनके आने से टीम मजबूत हुई है। कार्तिक का बेसप्राइज दो करोड़ रूपये था लेकिन दिल्ली, हैदराबाद और केकेआर के बीच उनके लिये त्रिकोणीय मुकाबले में दिल्ली ने बाजी मारी। पीटरसन का महंगा बिकना अपेक्षित था और अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद वह पूरे सत्र के लिए उपलब्ध भी रहेंगे। उनके लिए चेन्नई, पंजाब और दिल्ली के बीच मुकाबला था जिसमें दिल्ली ने ‘राइट टू मैच’ प्रावधान के जरिये बाजी मारी।
कैलिस को इसी प्रावधान के जरिए केकेआर ने खरीदा। उनके लिए चेन्नई और दिल्ली में होड़ थी। भारत के सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को किंग्स इलेवन पंजाब ने 3.2 करोड़ रूपए में खरीदा। भारतीय टीम से बाहर सहवाग बिना बिके रह जाते लेकिन पंजाब ने मुंबई इंडियंस को मात देकर उन्हें खरीद लिया।
ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला स्टीव स्मिथ को राजस्थान रायल्स ने चार करोड़ रूपये में खरीदा जबकि श्रीलंका के तिसारा परेरा को पंजाब ने 1.6 करोड़ रूपये में खरीदा। युसूफ पठान को केकेआर ने 3.25 करोड़ रूपये में फिर खरीदा जबकि दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 3.5 करोड़ रूपये में खरीदा। एंडरसन का बेसप्राइज एक करोड़ रूपये था जिनके लिये राजस्थान और बेंगलूर ने बोली की शुरूआत की। बाद में मुंबई और दिल्ली भी कूद पड़े। बोली चार करोड़ रूपये पार करते ही दिल्ली ने हाथ खड़े कर दिये और फिर मुंबई ने उन्हें खरीदा।
उथप्पा 2011 की नीलामी में 9.6 करोड़ में बिके थे जिन्हें केकेआर ने पांच करोड़ रूपये में खरीदा। पठान भाई 2011 में कुल 18 करोड़ रूपये में बिके थे लेकिन इस बार युसूफ को 3.25 करोड़ और इरफान को 2.4 करोड़ में क्रमश: केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को हैदराबाद ने 4.25 करोड़ में और मोहम्मद शमी को दिल्ली ने इतनी ही रकम पर खरीदा। वरूण आरोन को दो करोड़ में बेंगलूर ने खरीदा। ईशांत शर्मा को हैदराबाद ने 2.60 करोड़ रूपये में खरीदा।
- गेंदबाज सैमुअल बैड्री को 30 लाख में चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा।
-नहीं बिके ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली।
-जयदेव उनाडक्ट 2.80 करोड़ रुपए में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा।
-परविंदर अवाना को 65 लाख रुपए में किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने पास रखा।
-आरसीबी ने वरुण आरोन को 2 करोड़ रुपए में खरीदा।
-इंग्लैंड के ल्यूक राइट की नहीं लगी बोली।
-मोहित शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 करोड़ में खरीदा।
-आशीष नेहरा को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2 करोड़ में खरीदा।
-लक्ष्मीपति बालाजी को 1.80 करोड़ रुपए किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा।
-नहीं बिके आरपी सिंह।
-लक्ष्मीरत्न शुक्ला को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 1.50 करोड़ रुपए में खरीदा।
-अभिषेक नायर को राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़ रुपए में खरीदा।
-सनराइजर्स हैदराबाद ने मोएसिस हेनरिक को 1 करोड़ रुपए में खरीदा।
-ल्यूक राइट, रवि बोपारा, डैन क्रिस्चन की किसी ने नहीं लगाई बोली।
-कोरी एंडरसन को 4.30 करोड़ में मुबंई इंडियन्स ने खरीदा।
-मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 6 करोड़ में खरीदा।
-मार्वन सैम्युलसन, डैन विलास और दिनेश रमादीन, ऐंड्रू फ्लेचर, ऐंड्रू रसेल, ल्यूक रोंची, प्रसन्ना जयवर्धने, टिम पेन, मार्टिन गुप्टिल, तमीम इकबाल, बद्रीनाथ, इयान बेल को नहीं मिले खरीदार।
-ब्रैंडन टेलर को सनराइजर्स ने को 30 लाख में खरीदा।
-सौरभ तिवारी को 70 लाख में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा।
-डैरन ब्रावो और कैमरन वाइट को किसी ने नहीं खरीदा।
-आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी दोपहर 2.00 बजे के बाद फिर शुरू।
-सुबह के सत्र का समापन।
-मुथैया मुरलीधरन की बेस प्राइस 1.00 करोड़ रुपए, आरसीबी ने 1.00 करोड़ में खरीदा।
-रोबिन पीटरसन की बेस प्राइस 1.00 करोड़ रुपए, कोई खरीददार नहीं।
-राहुल शर्मा की बेस प्राइस 50 लाख रुपए, दिल्ली डेयर डेविल्स ने 1.90 करोड़ रुपए में खरीदा।
-नाथन मेक्कुलम की बेस प्राइस 1.00 करोड़ रुपए, कोई खरीददार नहीं।
-मुरली कार्तिक की बेस प्राइस 1.00 करोड़ रुपए, कोई खरीददार नहीं।
-अजंथा मेंडिस की बेस प्राइस 50 लाख रुपए, कोई खरीददार नहीं।
-प्रज्ञान ओझा की बेस प्राइस 2.00 करोड़ रुपए, मुंबई इंडियंस ने 3.25 करोड़ रुपए में खरीदा।
-मॉर्ने मॉर्केल की बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2.80 करोड़ रुपए में खरीदा।
-आर विनय कुमार की बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2.80 करोड़ रुपए में खरीदा।
-प्रवीण कुमार की बेस प्राइस 2.00 करोड़ रुपए, कोई खरीददार नहीं।
-उमेश यादव की बेस प्राइस 1.00 करोड़ रुपए, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2.60 करोड़ रुपए में खरीदा।
-रवि रामपॉल की बेस प्राइस 50 लाख रुपए, आरसीबी ने 90 लाख रुपए में खरीदा।
-मोहम्मद शामी की बेस प्राइस 1.00 करोड़ रुपए, दिल्ली डेयरडेविल्स ने 4.25 करोड़ रुपए में खरीदा।
-भुवनेश्वर कुमार की बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए, सनराइज हैदराबाद ने 4.25 करोड़ रुपए में खरीदा।
-इशांत शर्मा की बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए, सनराइज ने 2.60 करोड़ रुपए में खरीदा।
-अशोक डिंडा की बेस प्राइस 1.00 करोड़ रुपए, आरसीबी ने 1.50 करोड़ रुपए में खरीदा।
-मिशेल स्टार्क की बेस प्राइस 2.00 करोड़ रुपए, आरसीबी ने 5.00 करोड़ रुपए में खरीदा।
-साकिब अल-हसन की बेस प्राइस 1.00 करोड़ रुपए, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2.80 करोड़ रुपए में खरीदा।
-अजहर महमूद की बेस प्राइस 1.00 करोड़ रुपए, कोई खरीददार नहीं।
-तिलकरतने दिलशान की बेस प्राइस 2.00 करोड़ रुपए, कोई खरीददार नहीं।
-इरफान पठान की बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए, सनराइज हैदराबाद ने 2.40 करोड़ रुपए में खरीदा।
एंजेलो मैथ्यू की बेस प्राइस 2.00 करोड़ रुपए, कोई खरीददार नहीं।
-डेविड हसी की बेस प्राइस 1.00 करोड़ रुपए, कोई खरीददार नहीं।
-दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर एल्बी मार्केल की बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए, आरसीबी ने 2.40 करोड़ रुपए में खरीदा।
-थिसारा परेरा की बेस प्राइस 50 लाख रुपए, किंग्स इलेवन पंजाब ने 1.60 करोड़ रुपए में खरीदा।
-यूसुफ पठान की बेस प्राइस 2.00 करोड़ रुपए, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3.25 करोड़ रुपए में खरीदा।
-ब्रॉड हॉग की बेस प्राइस 2 करोड़, राजस्थान रॉयल्स ने 2.40 करोड़ में खरीदा
-रॉबिन उथप्पा की बेस प्राइस 2 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5 करोड़ में खरीदा।
-जेपी ड्यूमिनी की बेस प्राइस 1 करोड़, दिल्ली डेयर डेविल्स ने 2.20 करोड़ में खरीदा।
-चेतेश्वर पुजारा को किंग्स इलेवन पंजाब ने 1.90 करोड़ में खरीदा।
-एरॉन फिंच की बेस प्राइस 1 करोड़, सानराइजर्स हैदराबाद ने 4 करोड़ में खरीदा।
-युवराज सिंह के बाद दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी। दिनेश कार्तिक 12.5 करोड़ में बिके।
-अमित मिश्रा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 4.75 करोड़ में खरीदा।
-माइकल हसी को मुंबई इंडियंस ने 5 करोड़ में खरीदा।
-ब्रैंडम मैक्कुलम को चेन्नई सुपर किंग्स ने 3.25 करोड़ में खऱीदा।
-जॉनसन को पंजाब की टीम ने 5.50 करोड़ में खरीदा।
सनराइजर्स हैदराबाद ने आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वार्नर को 5.5 करोड़ रूपये में खरीदा।
-जैक कैलिस साढ़े पांच करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बिके।
-युवराज सिंह को बैंगलोर की टीम ने 14 करोड़ में खरीदा।
-सहवाग को 3 करोड़ 20 लाख में पंजाब ने खरीदा।
-पीटरसन को दिल्ली डेयर डेविल्स की टीम ने 9 करोड़ में खरीदा।
-दिल्ली ने मुरली को 5.5 करोड़ में खरीदा।
- आईपीएल नीलामी में नहीं बिके श्रीलंका के अनुभवी खिलाड़ी महेला जयवर्धने।
First Published: Wednesday, February 12, 2014, 09:58