...जब महेंद्र सिंह धोनी ने बताए सफलता के मूल मंत्र । Mahendra Singh Dhoni described the key to success

...जब महेंद्र सिंह धोनी ने बताए सफलता के मूल मंत्र

...जब महेंद्र सिंह धोनी ने बताए सफलता के मूल मंत्र रांची : भारतीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने कहा कि सफलता से ही सफलता मिलती है। उन्होंने झारखंड में बच्चे और युवाओं को शामिल करने के लिए खेल आधारित पाठ्यक्रम को प्रोत्साहित करने के लिए ‘हिप हिप हुर्रे’ से खुद को संबंद्ध करते हुये यह बात कही।

धोनी ने कहा कि यह कहा जाता है कि किसी भी चीज में मिली सफलता और चीजों को इसके प्रति आकर्षित करती है। यदि हम कड़ी मेहनत करें तो हमें सफलता मिल सकती है।

धोनी ने झारखंड के उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो एवं भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान बाइचुंग भूटिया एवं पूर्व खिलाड़ियों की उपस्थितियों में कहा कि मैं काफी लंबे समय से इस बात का प्रयास कर रहा हूं कि मैं मैजिक बस (इंडिया फाउंडेशन) से जुडूं। लेकिन अब मुझे लग रहा है कि मुझे सही रास्ता मिल गया। मैजिक बस बच्चों को पोषित करने और उन्हें गरीबी से निकालने के लिए काम करती है। उसने झारखंड में 4423 पंचायतों में 88000 युवाओं को अधिकार संपन्न बना कर एक आदर्श कायम किया है। (एजेंसी)

First Published: Monday, October 21, 2013, 09:39

comments powered by Disqus