Last Updated: Friday, January 24, 2014, 10:12
ज़ी मीडिया ब्यूरो रांची : पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है। हालांकि, इन दिनों टीम इंडिया के निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर उनकी आलोचना भी हुई है।
सिद्धू ने धोनी को सर्वव्यापी और ‘आल इन वन’ बताया लेकिन उन्होंने खेल के तीनों प्रारूपों में अलग अलग कप्तानों की वकालत की। सिद्धू ने यहां पत्रकारों से कहा कि धोनी सर्वव्यापी हैं। वह ‘आल इन वन’ हैं।
उन्होंने टी-20, 50 ओवरों के खेल और टेस्ट मैचों की तुलना पॉप, रॉक और शास्त्रीय संगीत से की। सिद्धू ने कहा कि सही व्यक्ति को सही काम सौंपा जाना चाहिए। ट्वेंटी-20 का प्रारूप 50 ओवरों के प्रारूप से भिन्न है तथा 50 ओवरों का प्रारूप टेस्ट क्रिकेट से भिन्न है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
First Published: Friday, January 24, 2014, 10:12