Last Updated: Monday, June 9, 2014, 12:55
द हेग : ओलंपिक रजत पदक विजेता नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 7-1 से हराकर पुरूष हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। तीन बार के विश्व कप चैम्पियन नीदरलैंड ने लगातार चार जीत के साथ ग्रुप बी में 12 अंक लेकर शीर्ष स्थान हासिल किया।
न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी लीग मैच का नतीजा जो भी रहे, गोल औसत के आधार पर नीदरलैंड का शीर्ष पर रहना तय है।
उसके लिये राबर्ट कैंपरमैन ने दो गोल किये जबकि सेव वान आस, वालेंटिन वर्गा, जेरोन हट्र्जबर्गर, बिली बाकेर और सैंडर बार्ट ने एक एक गोल किये। दक्षिण अफ्रीका के लिये एकमात्र गोल जस्टिन रीड रोस ने दागा। अर्जेंटीना भी पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश की दौड़ में है। उसने एशियाई चैम्पियन दक्षिण कोरिया को 5-0 से मात दी।
(एजेंसी)
First Published: Monday, June 9, 2014, 12:55