Last Updated: Monday, January 20, 2014, 17:51
मुंबई : एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) ने रूसी मार्शल आर्ट सांबो को मान्यता प्रदान कर दी है और अब यह एशियाई खेलों का हिस्सा बन गया है। सांबो की विश्व संस्था के अनुसार एशियाई सांबो यूनियन को मान्यता देने का फैसला ओसीए कार्यकारी बोर्ड की 17 जनवरी को फिलीपीन्स के मनीला में हुई बैठक में किया गया। सांबो हथियारों के बिना खुद को बचाने की तकनीक है जो कि कुश्ती और जूडो का संयोजन है। इसे 20वीं सदी में रूसी सेना ने विकसित किया था। एशियाई खेलों में सांबो को वियतनाम के हनोई में 2019 में होने वाले खेलों में शामिल किया जा सकता है। (एजेंसी)
First Published: Monday, January 20, 2014, 17:51