रांची में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर फेंके गए पत्थर!

रांची में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर फेंके गए पत्थर!

रांची में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर फेंके गए पत्थर! ज़ी मीडिया ब्यूरो

रांची: बारिश ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को चौथे वनडे को धो डाला। खबरों के मुताबिक मैच रद्द होने के बाद टीम इण्डिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के घर पर पथराव किया गया। कहा जा रहा है कि पथराव में धोनी के घर पर लगे कांच के शीशे टूट गए। घटना रात 9.30 बजे की है। उस वक्त धोनी के परिवार का कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं था।

रिपोर्ट के मुताबिक सभी मैच देखने के लिए जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गए हुए थे। जब पत्थर फेंके गए तब घटनास्थल पर किसी को नहीं देखा गया। धोनी का घर रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी में है। धोनी के घर वालों का कहना है कि घटना का मैच के परिणाम से कोई लेना देना नहीं है।

धोनी के जीजा गौतम गुप्ता ने कहा है कि बिना सीसीटीवी फुटेज देखे किसी पर आरोप लगाने सही नहीं है। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। गुप्ता ने जिला प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर और अलर्ट रहने को कहा है।

First Published: Thursday, October 24, 2013, 09:34

comments powered by Disqus