Last Updated: Wednesday, February 12, 2014, 23:40
नई दिल्ली : भारतीय कप्तान सुनील छेत्री को कल यहां अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ के पुरस्कार समारोह में 2013 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया जाएगा। छेत्री को आईलीग के सभी क्लबों के कोच के मतदान के जरिये विजेता चुना गया। इस बार सात पुरस्कार दिये जाएंगे जिनमें से पांच पुरस्कार पहली बार दिये जा रहे हैं। यह पहला अवसर होगा जबकि वाषिर्क समारोह के दौरान पुरस्कारों का वितरण होगा।
पुरस्कार पाने वालों की सूची इस प्रकार हैः-
एआईएफएफ का 2013 का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, सुनील छेत्री
एआईएफएफ की 2013 की वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी, ओइनाम बेमबेम देवी
एआईएफएफ का 2013 का वर्ष का उदीयमान खिलाड़ी जेजे लेलपुखलुआ
निचले स्तर पर सर्वश्रेष्ठ विकास कार्यक्रम का पुरस्कार:- मिजोरम फुटबाल संघ
भारतीय फुटबाल में लंबे समय तक योगदान के लिये पुरस्कारः- टाटा फुटबाल अकादमी
एआईएफएफ का 2013 का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ रेफरीः- प्रताप सिंह
एआईएफएफ का 2013 का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ सहायक रेफरीः- बिप्लब पोद्दार। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, February 12, 2014, 23:40