सुशील, दीपिका बनेंगे एशियाई खेलों के सद्भावना दूत

सुशील, दीपिका बनेंगे एशियाई खेलों के सद्भावना दूत

सुशील, दीपिका बनेंगे एशियाई खेलों के सद्भावना दूतनई दिल्ली : ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार और स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी को यहां 18 मार्च को होने वाले एक प्रचार कार्यक्रम में 2014 इंचियोन एशियाई खेलों का ब्रांड दूत बनाया जायेगा। इंचियोन एशियाई खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष किम यंगसू नयी दिल्ली रोडशो में सुशील और दीपिका के नाम की घोषणा करेंगे । एशियाई खेल 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक कोरिया के इंचियोन में खेले जायेंगे।

नयी दिल्ली में छठा और आखिरी रोडशो होगा। इससे पहले ताशकंद (उजबेकिस्तान), दुबई (संयुक्त अरब अमीरात), सिंगापुर, हनोई (वियतनाम) और ग्वांग्झू (चीन) में रोडशो हो चुके हैं। यह रोडशो पिछले साल यहां होना था लेकिन भारतीय ओलंपिक संघ के निलंबन के कारण नहीं हो सका।

आईओए संयुक्त सचिव राकेश गुप्ता ने बताया, इंचियोन आयोजन समिति के अध्यक्ष, पदाधिकारी और कोरियाई दूतावास के अधिकारी, आईओए और खेल मंत्रालय के अधिकारियों के अलावा खिलाड़ी भी इस मौके पर मौजूद होंगे। उन्होंने कहा, समिति ने इंचियोन एशियाई खेलों के सद्भावना दूत बनाने के लिये आईओए से एक पुरूष और एक महिला खिलाड़ी का नाम मांगा था। हमने सुशील कुमार और दीपिका कुमारी के नाम भेजे हैं जिसकी घोषणा इंचियोन आयोजन समिति 18 मार्च को रोडशो में करेगी। (एजेंसी)

First Published: Monday, March 10, 2014, 18:32

comments powered by Disqus