न्यूजीलैंड दौरे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, खेलेगी 5 वनडे और 2 टेस्ट

न्यूजीलैंड दौरे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, खेलेगी 5 वनडे और 2 टेस्ट

न्यूजीलैंड दौरे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, खेलेगी 5 वनडे और 2 टेस्टज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम आज (रविवार को) न्यूजीलैंड दौरे के लिए रवाना हुई। टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को कहा कि न्यूजीलैंड दौरे पर वह दक्षिण अफ्रीका में किए गए अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन में सुधारने की कोशिश करेंगे। जहीर खान, चेतेश्वर पुजारा, मुरली विजय और उमेश यादव एक सप्ताह बाद रवाना होंगे।

दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच 19 जनवरी को मैकलीन पार्क, नेपियर में खेला जाना है। भारत यहां पांच वनडे और दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगा, जिसके लिए टीम की घोषणा की जा चुकी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज 6 फरवरी से ईडन पार्क, ऑक्लैंड में खेली जानी है।

दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर धोनी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा तथा वह सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे। धौनी चार पारियों में सिर्फ 87 रन ही बना सके थे। धोनी हालांकि चाहते हैं कि गेंदबाज भी बेहतर प्रदर्शन करें।

न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले धोनी ने कहा, मैं अपने प्रदर्शन में सुधार लाना चाहूंगा। मैं विदेशी धरती पर बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा। लेकिन कई बार फील्ड इस तरह का होता है कि शॉट खेलने पड़ते हैं। लेकिन गेंदबाजों से भी मैं अतिरिक्त योगदान की अपेक्षा रखता हूं।

धोनी ने हालांकि दक्षिण अफ्रीका में बेहतर प्रदर्शन करने वाले टीम के युवा बल्लेबाजों पर पूरा भरोसा जताया। दक्षिण अफ्रीका से भारत टेस्ट श्रृंखला भले 1-0 से हार गया हो, लेकिन चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से प्रभावित किया था। धोनी ने कहा, मुझे अपनी टीम की क्षमता पर पूरा भरोसा है। बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीका में बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

मैचों का कार्यक्रम
पहला वनडे - 19 जनवरी - मैकलीन पार्क, नेपियर
दूसरा वनडे - 22 जनवरी - सेडन पार्क, हैमिल्टन
तीसरा वनडे - 25 जनवरी - ईडन पार्क, ऑक्लैंड
चौथा वनडे - 28 जनवरी - सेडन पार्क, हैमिल्टन
पांचवां वनडे - 31 जनवरी - वेस्टपैक स्टेडियम, वेलिंगटन

वॉर्मअप मैच - 2-3 फरवरी - कोबाम ओवल, वंघरे
पहला टेस्ट - 6-10 फरवरी - ईडन पार्क, ऑक्लैंड
दूसरा टेस्ट - 14-18 फरवरी - बेसिन रिजर्व - वेलिंगटन

First Published: Sunday, January 12, 2014, 11:35

comments powered by Disqus