Last Updated: Saturday, November 16, 2013, 22:27

मुंबई : भारत रत्न से सम्मानित होने वाला पहला खिलाड़ी बनने के बाद सचिन तेंदुलकर ने देश के इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान को अपनी मां रजनी को समर्पित किया।
तेंदुलकर को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की समाप्ति के बाद आज प्रतिष्ठित भारत रत्न के लिए चुना गया।
एक समाचार चैनल के मुताबिक तेंदुलकर ने इस सम्मान को अपनी मां को समर्पित किया है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ आज यहां मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में विदाई टेस्ट समाप्त होने के बाद तेंदुलकर को देश के इस शीर्ष नागरिक पुरस्कार के लिए चुना गया।
तेंदुलकर के अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान उनकी मां भी दर्शकों के बीच मौजूद थी। (एजेंसी)
First Published: Saturday, November 16, 2013, 22:27