रणजी ट्राफी में तेंदुलकर ने किया निराश, लेकिन मुंबई संभला

रणजी ट्राफी में तेंदुलकर ने किया निराश, लेकिन मुंबई संभला

रणजी ट्राफी में तेंदुलकर ने किया निराश, लेकिन मुंबई संभलालाहली (हरियाणा) : मास्टर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को लेकर चल रही हाइप युवा मोहित शर्मा के आल राउंड प्रयास से खत्म हो गयी, इसके बावजूद मुंबई ने रविवार को यहां रणजी ट्राफी में हरियाणा के खिलाफ पहले दिन चार विकेट पर 100 रन बना लिये।

चालीस बार की चैम्पियन मुंबई के कप्तान जहीर खान ने चौधरी बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम में टास जीतकर हरियाणा को बल्लेबाजी का न्यौता दिया और उसने उन्हें महज 134 रन पर समेट दिया। मुंबई की टीम पहली पारी के हिसाब से 34 रन से पिछड़ रही है।

तेंदुलकर आज यहां अपना आखिरी रणजी मैच खेलने के लिये उतरे। वेस्टइंडीज के खिलाफ 200वां टेस्ट खेलने के बाद संन्यास की घोषणा करने वाला यह अनुभवी खिलाड़ी हालांकि महज पांच रन बनाकर आउट हो गया, जिससे दर्शकों को काफी निराशा हुई। चाय के विश्राम के बाद मध्यम गति के गेंदबाज मोहित ने गेंद संभाली। उनकी पहली ही गुडलेंथ गेंद में अच्छी उछाल थी जिसे तेंदुलकर ने आगे बढ़कर रक्षात्मक रूप से खेलना चाहा लेकिन वह उनके ग्लव्स से लगकर विकेटों में समां गयी।

मोहित ने इससे पहले बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया। हरियाणा की खराब बल्लेबाजी के बावजूद मोहित ने महत्वपूर्ण 49 रन की पारी खेली। मोहित और मुंबई के अभिषेक नायर दिन के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे। नायर ने चार विकेट अपने नाम किये।

स्टंप उखड़ने के समय अंजिक्य रहाणे 44 और रात्रिप्रहरी धवल कुलकर्णी एक रन बनाकर खेल रहे थे। जारी नायर मुंबई के लिये दिन के बेहतरीन खिलाड़ी रहे, उन्होंने 38 रन देकर चार विकेट अपने नाम किये। इसके बाद उन्होंने 24 रन का योगदान भी किया। रहाणे और नायर ने चौथे विकेट के लिये 56 रन की भागीदारी कर ली थी। मोहित ने इसके बाद नायर का विकेट हासिल किया।

पिच तेज गेंदबाजों के मुफीद दिख रही है और शुरुआती दिन में ही 15 विकेट गिर गये। रहाणे ने संयम बरतते हुए एक और दो रन जुटाये तथा आठ बार गेंद को सीमारेखा के पार कराया।

हरियाणा के गेंदबाजों विशेषकर मोहित ने मुंबई को शुरुआती झटके दिये। इससे पहले मुंबई ने लगातार अंतराल पर हरियाणा के विकेट हासिल किये, जिसमें नायर ने विपक्षी टीम को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया। हालांकि मध्यम गति के गेंदबाज जावेद खान ने हरियाणा के वापसी करने वाले और पूर्व भारतीय बल्लेबाज अजय जडेजा का सबसे अहम विकेट हासिल किया।

भारतीय टीम में वापसी की कोशिश में जुटे जहीर ने 10 ओवर फेंके और केवल सन्नी सिंह के रूप में एकमात्र विकेट हासिल कर पाये। (एजेंसी)

First Published: Sunday, October 27, 2013, 19:26

comments powered by Disqus