धोनी ने लाल कूकाबूरा गेंद से किया बल्लेबाजी अभ्यास, सभी हैरान

धोनी ने लाल कूकाबूरा गेंद से किया बल्लेबाजी अभ्यास, सभी हैरान

धोनी ने लाल कूकाबूरा गेंद से किया बल्लेबाजी अभ्यास, सभी हैरान जोहानिसबर्ग : भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार को सबको हैरान करते हुए यहां नेट्स पर लाल कूकाबूरा गेंद से बल्लेबाजी अभ्यास किया जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला की शुरुआत में सिर्फ दो दिन बचे हैं जिसमें सफेद गेंद का इस्तेमाल होगा।

भारतीय टीम के दूसरे अभ्यास सत्र के अंत में धोनी के लाल कूकाबूरा गेंद से अभ्यास करने को इससे जोड़कर देखा जा रहा है कि उनकी नजरें वनडे के बाद होने वाली टेस्ट श्रृंखला पर टिकी है क्योंकि उन्हें पता है कि तेजी से मूव होती गेंद उनकी कमजोरी है।

नेट सत्र की शुरुआत में धोनी ने भारतीय तेज गेंदबाजों, स्पिनरों, नेट गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षक कोच ट्रेवर पैनी की थ्रोडाउन का सामना किया। जब सबने सोचा कि अभ्यास सत्र समाप्त हो गया तब धोनी ने दोबारा पैड बांध लिए।

वांडर्स में नेट के पीछे कोच डंकन फ्लेचर खड़े थे और उन्होंने टीम एनालिस्ट सीएम धनंजय को कैमरा लाने को कहा। लेकिन इसके बाद सब हैरान हुए जब लाल कूकाबूरा गेंद आ गईं। धोनी ने इसके बाद लगभग आधे घंटे तक लाल कूकाबूरा का सामना किया। फ्लेचर इस दौरान लगातार नेट के पीछे से धोनी से बात करते रहे। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, December 4, 2013, 00:09

comments powered by Disqus