टीम इंडिया को अपने साथ AK-47 और ग्रेनेड लांचर लेकर चलना चाहिए : धोनी

टीम इंडिया को अपने साथ AK-47 और ग्रेनेड लांचर लेकर चलना चाहिए : धोनी

टीम इंडिया को अपने साथ AK-47 और ग्रेनेड लांचर लेकर चलना चाहिए : धोनीज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका में वनडे और टेस्ट श्रृंखला में भारतीय टीम की हार पर लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने कहा कि टीम इंडिया में `किलर इंस्टींक्ट` की कमी दिखाई दी। जबकि गावस्कर के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि `किलर इंस्टींक्ट` के लिए `हमें अपने साथ एके-47 लेकर चलना चाहिए।` धोनी ने यह टिप्पणी कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान की।

टीम इंडिया का दक्षिण अफ्रीका दौरा अच्छा नहीं रहा और वह वनडे श्रृंखला 2-0 से हार गई। दूसरे एवं अंतिम टेस्ट में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने जिस तरह से प्रदर्शन किया, उसे लेकर धोनी और उनकी टीम की काफी आलोचना हुई। कई वरिष्ठ खिलाड़ियों ने धोनी के निर्णयों पर भी सवाल उठाए।

भारतीय दौरे के बाद गावस्कर ने कहा कि टीम इंडिया में `किलर इंस्टींक्ट` की कमी दिखाई दी। एक कार्यक्रम में शामिल होने कोलकाता आए धोनी ने गावस्कर के इस बयान पर मजाकिए अंदाज में कहा कि `हमें एक-47 और ग्रेनेड लांचर साथ लेकर चलना` चाहिए। धोनी ने संकेत दिया कि वह गावस्कर की बात से सहमत नहीं हैं।

First Published: Tuesday, January 7, 2014, 17:20

comments powered by Disqus