विधानसभा चुनाव 2013: सच साबित हुए Exit Poll

विधानसभा चुनाव 2013: सच साबित हुए Exit Poll

नई दिल्ली: विधानसभा चुनावों में रविवार को चल रही मतगणना के नतीजों के शुरुआती रुझानों को देखते हुए मतगणना के पहले लगाए जा रहे अनुमानों में चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विजय हासिल करती नजर आ रही है। इधर, आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में शानदार प्रदर्शन के साथ बेहतरीन राजनीतिक शुरुआत की है, जबकि कांग्रेस सत्ता से बाहर हो चुकी है।

हालांकि अभी अंतिम नतीजे आने बाकी हैं, लेकिन चार राज्यों में मतगणना के रुझानों से स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि मध्य प्रदेश में भाजपा को 146 (कांग्रेस 69) और राजस्थान में 135 सीटें (कांग्रेस 32) मिली हैं।

छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखी जा रही है और दिल्ली में भाजपा 36 सीटों पर आगे चल रही है। दिल्ली में आप को 22 सीटें और कांग्रेस को मात्र 10 सीटों पर बढ़त हासिल हुई है।

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के अंतिम दिन चार दिसंबर को इंडिया टीवी सीवोटर द्वारा मतगणना सर्वेक्षण के मुताबिक भाजपा मध्य प्रदेश में भारी जनादेश के साथ सत्ता में आने, राजस्थान में कांग्रेस का सत्तापलट हो जाने, छत्तीसगढ़ में कम बहुमत होने और दिल्ली तथा मिजोरम में त्रिशंकु विधानसभा का अनुमान व्यक्त किया गया था।

एबीपी न्यूज नेल्सन के सर्वे के मुताबिक दिल्ली और मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत का अनुमान व्यक्त किया गया था। सीएनएन-आईबीएन-द वीक के सर्वेक्षण के मुताबिक दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा की जीत का अनुमान व्यक्त किया गया था।

दिल्ली में कांग्रेस की हार की भी भविष्यवाणी सीएनएन-आईबीएन-द वीक ने अपने सर्वेक्षण में की थी। सर्वेक्षण के अनुसार दिल्ली में 70 सदस्यीय विधानसभा में आप को 13 से 21 सीटें मिलने और कांग्रेस को नौ से 17 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया था। (एजेंसी)

First Published: Sunday, December 8, 2013, 14:33

comments powered by Disqus