Last Updated: Monday, December 9, 2013, 21:40
नई दिल्ली : भाजपा ने सोमवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कई सदस्य पार्टी के संपर्क में हैं लेकिन इसके बावजूद वह जोड़तोड़ और जुगाड़ के आधार पर सरकार बनाने में विश्वास नहीं रखती।
भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी मान्यताप्राप्त पार्टी नहीं है। आप के 9-10 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 5 विधायक भी चाहते हैं कि दिल्ली में सरकार बने। इसके बावजूद हम जोड़तोड़ और जुगाड़ में विश्वास नहीं रखते।
70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के कल घोषित परिणामों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है जिसे 31 सीटें मिली हैं। उसके सहयोगी अकाली दल को भी एक सीट हासिल हुई है। अरविंद केजरीवाल की आप पार्टी ने 28 सीटें हासिल करते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया है। (एजेंसी)
First Published: Monday, December 9, 2013, 21:40