हम सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएंगे: अरविंद केजरीवाल

हम सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएंगे: अरविंद केजरीवाल

हम सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएंगे: अरविंद केजरीवालज़ी मीडिया ब्यूरो
नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद पहली बार मीडिया को संबोधित करते हुए `आप` पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि जिस दिन देश की जनता जग जाती है उस दिन बड़े-बड़े सिंहासन डोल जाते हैं। उन्होंने कहा, उनकी पार्टी की शानदार जीत 'जनता की जीत' है। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से दिल्ली की 15 वर्ष तक मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित पराजित करने वाले केजरीवाल ने कुल 44,269 वोट हासिल किए। शीला दीक्षित को 18,405 और भाजपा के विजेंद्र गुप्ता को 17,952 वोट मिले।

केजरीवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार से लोगों का जीवन मुश्किल हो गया गा। इस चुनाव में बहुत सारी चीजें पहली बार की गईं। इस चुनाव में ईमानदार राजनीति की शुरुआत हुई। केजरीवाल ने कहा कि वह दिल्ली में रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, `यह जीत बताती है कि लोग ईमानदार राजनीति मे विश्वास करते हैं। इस चुनाव में आप पार्टी के उम्मीदवारों ने कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेताओं को हराया है।`

अरविंद ने कहा कि वह बड़ी जीत के लिए भाजपा को बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि उनका शीला दीक्षित से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मुद्दों की लड़ाई थी। `आप` पार्टी ने भ्रष्टाचार और महंगाई को मुद्दा बनाया। अरविंद ने कहा, `यह आम लोगों की जीत है। साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और दिल्ली की जनता का धन्यवाद दिया।`

First Published: Sunday, December 8, 2013, 18:13

comments powered by Disqus