Last Updated: Friday, December 6, 2013, 08:31
नई दिल्ली : दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में 10 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर बलत्कार किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार यह घटना रात करीब आठ बजे की है। बच्ची अपने घर के सामने खेल रही थी और एक व्यक्ति उसे वहां से पकड़ कर ले गया।
आधी रात के बाद लड़की घर लौटी। उसके शरीर पर खरोंच के निशान थे। लड़की के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बच्ची को एम्स के ट्रामा सेंटर ले जाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि बच्ची के शरीर के निजी हिस्से पर चोट है तथा उसके पूरे शरीर पर खरोंच के निशान हैं। (एजेंसी)
First Published: Friday, December 6, 2013, 08:31