बाप रे बाप! आंध्रप्रदेश में मिला 15 फुट लंबा नाग (सांप)

बाप रे बाप! आंध्रप्रदेश में मिला 15 फुट लंबा नाग (सांप)

राजमुंदरी (आंध्रप्रदेश) : आंध्रप्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में आज एक घर के समीप वन अधिकारियों को 15 फुट का एक दुर्लभ नाग प्रजाति का सांप मिला।

वन अधिकारियों के अनुसार जिले के रामपचोडवरम एजेंसी क्षेत्र में एक व्यक्ति को कल रात अपने घर में आवाज सुनाई दी। जब उसने ढूंढा तो उसे पता चला कि वहां नाग बैठा है।

उसके बाद उस व्यक्ति और उसके पड़ोसियों ने इलाके के वनकर्मियों को इस सांप की सूचना दी।

बाद में वन कर्मियों का एक दल इस नाग को पकड़ने के लिए जरूरी औजार के साथ आया और काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़ कर ले गया। इस नाग को विशाखापत्तनम प्राणि उद्यान में रखा जा रहा है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, April 13, 2014, 15:46

comments powered by Disqus