Last Updated: Wednesday, February 19, 2014, 23:12
नासिक : विभिन्न डांस बारों से बचाई गईं 17 लड़कियां यहां के एक महिला हॉस्टल से भाग गईं। देश के विभिन्न भागों से ताल्लुक रखने वाली इन बार गर्ल्स को नासिक के सरकारी महिला हॉस्टल ‘शस्किया वात्सल्य वसाती गृह’ में रखा गया था।
पुलिस ने आज बताया कि बीती रात 17 बार गर्ल्स सुरक्षा गार्ड की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर हॉस्टल से भाग गईं। हॉस्टल अधिकारियों ने सरकारवाड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि इनमें से पांच लड़कियों को बीती रात ही पकड़ लिया गया और तीन अन्य को आज पकड़ा गया। हॉस्टल से भागीं अन्य लड़कियों की तलाश जारी है। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, February 19, 2014, 23:12