Last Updated: Saturday, January 25, 2014, 09:27
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक 22 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। पीड़िता पड़ोसी द्वारा शादी का झांसा दिए जाने पर उसके साथ भाग गई थी, पड़ोसी ने उसे 12 दिन तक अपने दोस्त के घर बंधक बना कर रखा और दोनों ने उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया।
मामला तब सामने आया जब पीड़िता 20 जनवरी को उनके चंगुल से बच निकलने में कामयाब रही और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। पश्चिमी दिल्ली के बेगमपुर की रहने वाली पीड़ित महिला पड़ोसी रंजन द्वारा शादी का वादा किए जाने पर उसके साथ भाग गई थी।
पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर बताया, रंजन उसे अपने एक दोस्त के घर ले गया। उसे वहां बंधक बना कर रखा और अपने दोस्त के साथ लगातार दुष्कर्म किया। पीड़िता के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो जाने पर इस संबंध में मामला दर्ज कर दिया गया है। (एजेंसी)
First Published: Saturday, January 25, 2014, 09:27